दिल्ली में नई गाड़ियों की बढ़ी खरीद, तीन महीनों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन; वजह आई सामने
दिल्ली में पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के चलते नए वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि हुई है। पिछले तीन महीनों में पंजीकरण की संख्या में इजाफा हुआ है खासकर जून में यह 10000 से अधिक बढ़ गई। विशेषज्ञों के अनुसार पुराने वाहनों पर कार्रवाई के कारण लोग नए वाहन खरीद रहे हैं। वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि को शहर की आर्थिक प्रगति का संकेत माना जा रहा है।

वी के शुक्ला, नई दिल्ली।New Vehicle Registration: दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही नए वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि हो रही है। पिछले तीन महीनाें में वाहनों के पंजीकरण की संख्या बढ़ी है। जून में यह संख्या 10000 से भी अधिक बढ़ गई है। जानकारों की मानें तो पुराने वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई से लोग नए वाहन खरीद रहे हैं।
वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि शहर की आर्थिक प्रगति की निशानी मानी जाती है, इसमें भी अगर दोपहिया और चार पहिया के पंजीकरण में वृद्धि होती है तो सीधे तौर पर माना जाता है की शहर के लोग तरक्की कर रहे हैं।
मगर दिल्ली में वाहनों के पंजीकरण के बढ़ने को पुराने वाहनों को लेकर हो रही धरपकड़ भी मानी जा रही है। इसे लेकर जनता में इसलिए भी नाराजगी है कि उनका जो वाहन पांच साल अभी और चल सकता था उसे बैठे-बैठे स्क्रैप करना पड़ रहा है। क्योंकि इसे वे सड़क वा उतारने में तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। वहीं उन्हें
आवागमन के लिए साधन की भी जरूरत है तो ऐसे में उन्हें नया वाहन भी चाहिए है। परिवहन विशेषज्ञ अनिल छिकारा की मानें तो दिल्ली में वाहनों का पंजीकरण बढ़ने का एक कारण लोगों के पुराने वाहन सड़कों से हट जाना भी है। क्योंकि मजबूरी में लोगों को अपने अच्छी कंडीशन वाले पुराने वाहन भी हटाकर नए वाहन खरीदने पड़ रहे हैं। इसके कारण भी पंजीकरण में वृद्धि हो रही है।
पूर्व में जाएं तो मार्च 2020 में आई कोरोना महामारी के बाद दिल्ली में एकाएक वाहनों के पंजीकरण में भारी गिरावट आई थी। साल भर ज्यादातर कारोबार बंद ही रहे। मगर 2021 से जब शहर की आर्थिक स्थिति सुधारनी शुरू हुई तो दिल्ली में वाहनों का पंजीकरण बढ़ना भी शुरू हुआ और अब धीरे-धीरे आर्थिक प्रगति भी पटरी पर आ रही है।
दिल्ली में प्रति वर्ष औसतन साढ़े 4 लाख वाहन पंजीकृत होते हैं। दिल्ली में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या 78 लाख है, वहीं 61 लाख 14728 वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग ने रद कर दिया है।
दिल्ली में वाहनों का पंजीकरण
2025 2024
- अप्रैल 58855 57759
- मई 69435 54050
- जून 58228 49180
2025 कार दोपहिया
- अप्रैल 15786 34763
- मई 13877 46826
- जून 13565 37738
2024 कार दोपहिया
- अप्रैल 16460 36713
- मई 14168 34338
- जून 14443 30161
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।