Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से टूटी सड़कों के बहाने कांग्रेस ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना; रेखा सरकार पर जमकर बरसे देवेंद्र यादव

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:08 PM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की खस्ताहाल सड़कों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी और गड्ढों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और आप सरकार के साथ मिलकर सड़कों पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये की जांच की मांग की।

    Hero Image
    वर्षा से टूटी सड़कों के बहाने कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली बाढ़ के पानी से तो परेशान है ही, टूटी सड़कें और उनके गड्ढे भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सड़कों पर भरे पानी से चलने वाले वाहन कुछ दूर चलने पर ही गड्डों में धंस जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले सात महीनों में सड़कों को सुधारने के लिए कुछ नही किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यादव ने कहा कि 25 जून को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 1400 किमी सड़कों पर एक ही दिन में 3,433 गड्ढों की मरम्मत करके विश्व रिकॉर्ड बनाने का जो दावा किया था, उस झूठ का सच भी वर्षा के बाद उजागर हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों सरकारों ने दिल्ली की सड़कों को बनाने में जो करोड़ों रुपये खर्च किए उसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि लोग सड़कों को बनाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे है, क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों सरकारों के द्वारा हुआ काम अब पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है।

    यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की निष्क्रियता और अक्षमता सामने आ चुकी है, जिसे जनता से छिपाया नहीं जा सकता था। यमुना में बाढ़ के चलते हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं और पानी से भरे गड्ढों और डूबी हुई सड़कों ने यातायात और लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है।

    यह भी पढ़ें- शास्त्री पार्क इलाके में यमुना के पानी में डूबने से किशोर की मौत, दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था नाबालिग

    comedy show banner
    comedy show banner