Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यात्री का सामान गिरने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची थी भगदड़', अश्विनी वैष्णव ने साझा की समिति की रिपोर्ट

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 01 Aug 2025 10:49 PM (IST)

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फरवरी में हुई भगदड़ जिसमें 18 लोगों की जान गई का कारण एक यात्री का सामान गिरना था। इस घटना के बाद यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई और फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया।

    Hero Image
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी भगदड़ पर आई रिपोर्ट की जानकारी।

    पीटीआई, नई दिल्ली। इसी साल फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 18 लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई भगदड़ का कारण एक यात्री के सिर पर उठाए गए बड़े सामान का गिरना बताया गया है। इसी के बाद लोग एक के बाद एक गिरते चले गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि इस वर्ष 15 फरवरी को हुई भगदड़ की परिस्थितियों की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट साझा की। 

    उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही थी, जिनमें से कई बड़े सामान के साथ थे। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने रेल मंत्री से भगदड़ की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट की स्थिति और सरकार के उठाए सुधारात्मक कदमों के बारे में पूछा। 

    फुट ओवरब्रिज-3 की सीढ़ियों पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना

    वैष्णव ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, ''नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 14/15 को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज-3 की सीढ़ियों पर दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। स्टेशन पर यात्रियों की कुल संख्या को संभालने के लिए पर्याप्त भीड़ प्रबंधन प्रोटोकाल लागू थे। रात 8:15 बजे के बाद फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई। एक यात्री का बड़ा सामान गिरने से प्लेटफार्म 14/15 की सीढि़यों पर यात्रियों का गिरना शुरू हुआ। यह घटना रात 8:48 बजे फुट ओवरब्रिज-3 पर हुई थी। यात्री एक-दूसरे पर गिरते चले गए।'' 

    उन्होंने बताया कि 18 मृत लोगों के स्वजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 2.5 लाख व अन्य घायलों को एक लाख का मुआवजा दिया गया। इस प्रकार 33 पीडि़तों और उनके स्वजनों को कुल 2.01 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।

    सरकार ने भीड़ को संभालने के लिए कई कदम उठाए

    रेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें स्थायी होल्डिंग क्षेत्र और एक्सेस कंट्रोल उपायों का निर्माण शामिल है। इनमें 73 पहचाने गए स्टेशनों पर केवल पुष्टि किए टिकट वाले यात्रियों को अनुमति दी है। फुट ओवरब्रिज का विस्तार, सीसीटीवी कैमरे लगाना, बड़े स्टेशनों पर वार रूम विकसित करना शामिल हैं।