Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बन रहा 3100 यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, रेल मंत्री वैष्णव ने किया निरीक्षण

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 10:08 PM (IST)

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की ओर बन रहे होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। 3100 यात्रियों की क्षमता वाले इस क्षेत्र में टिकट काउंटर समेत कई सुविधाएं होंगी। यह निर्माण 15 फरवरी को हुई भगदड़ के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। त्योहारों में भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

    Hero Image
    रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किया निरीक्षण। जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस वर्ष 15 फरवरी को भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ने से इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

    इसे ध्यान में रखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 3100 यात्रियों की क्षमता वाले इस होल्डिंग एरिया में टिकट काउंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसके निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। त्योहार के दिनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। होल्डिंग एरिया बनने से भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। इसे टिकट पूर्व क्षेत्र, टिकट क्षेत्र और टिकट के पश्चात के क्षेत्र में विभाजीत किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट पूर्व क्षेत्र में 2700 यात्रियों, टिकट क्षेत्र में 3100 यात्रियों और टिकट पश्चात क्षेत्र में लगभग 1350 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्लेटफार्म में जाने के लिए कतार में खड़े होने, सुरक्षा जांच और सामान की स्कैनिंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगा।

    यात्रियों की सुविधा के लिए 22 टिकट काउंटर, दो शौचालय ब्लाक बनेंगे। ट्रेन की सूचना और अन्य आवश्यक जानकारी देने के लिए जन संबोधन प्रणाली व इलेक्ट्राॅनिक डिस्प्ले बोर्ड, सुरक्षा के लिए एआई आधारित निगरानी कैमरे व सामान स्कैनर लगेंगे। मेट्रो स्टेशन से यात्री यहां आसानी से पहुंच सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल काॅरिडोर के दोनों ओर होगा रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल डेवलपमेंट, तैयार हो रहा मास्टर प्लान