यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
26/11 Mumbai Attack: तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने दाखिल किया एक और आरोपपत्र, कोर्ट ने बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ एक अतिरिक्त आरोपपत्र पेश किया ...और पढ़ें

HighLights
- एनआईए ने राणा के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।
- राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ाई गई।
- राणा डेविड हेडली का करीबी सहयोगी है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। अदालत 13 अगस्त को पूरक आरोपपत्र पर विचार करेगी।
वहीं, दूसरी तरफ न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर जांच एजेंसी ने राणा को विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह के समक्ष पेश किया। इस पर अदालत ने राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। अदालत 15 जुलाई को राणा द्वारा अपने परिवार से फोन पर बात करने की मांग वाली अर्जी पर सुनवाई करेगी।
तहव्वुर राणा 26/11 के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। चार अप्रैल को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसके भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी समीक्षा याचिका खारिज करने के बाद उसे भारत लाया गया था।
26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। इसमें 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
