Delhi Flood: कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति चिंता जताई, सरकार से मुआवजे की मांग
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने 2023 की बाढ़ में आप सरकार द्वारा मुआवजा न देने का आरोप लगाया और वर्तमान स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यमुना बाजार क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। कांग्रेस ने पहले ही सरकार को चेतावनी दी थी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही, यमुना का जलस्तर कम होने के बाद लोगों के नुकसान का आकलन कर मुआवजे की घोषणा की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि 2023 में आई बाढ़ के दौरान भी आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने इस बाढ़ के कारण फैली अव्यवस्था को समय पर व्यवस्था न किए जाने का नतीजा भी बताया।
यादव ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित जमना बाजार इलाके का दौरा किया और प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं पर भी बात की। उनके साथ संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, पूर्व पार्षद अशोक जैन, इंटरनेट मीडिया के अध्यक्ष राहुल शर्मा और मोहम्मद उस्मान भी मौजूद थे।
यादव ने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ के लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है। समय पर व्यवस्था न किए जाने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है, जबकि कांग्रेस जुलाई से ही भाजपा सरकार को बार-बार चेतावनी दे रही थी कि यमुना किनारे रहने वाले लोगों के विस्थापन के लिए प्रशासन समय पर कार्रवाई करे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।