Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली के डीएम का पद बना कुर्सी दौड़, छह महीने में बदले गए दो जिलाधिकारी

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 08:11 AM (IST)

    Delhi News जनवरी में ग्रामोदय अभियान शुरू हुआ तो तब दिल्ली सचिवालय में विशेष सचिव गृह के पद तैनात अजय कुमार गुप्ता को जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया था। उसके बाद वक्त बदला दक्षिण पूर्वी जिले में स्थानांतरित होकर तैनात किए गए संतोष कुमार राय की जगह अजय कुमार गुप्ता को मिल गई और उनकी जगह आइएएस संतोष चले गए।

    Hero Image
    अब अजय कुमार गुप्ता के पास आ गया है नई दिल्ली का भी अतिरिक्त प्रभार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    अजय राय, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी का सबसे हाई प्रोफाइल नई दिल्ली राजस्व जिला पिछले लगभग डेढ़ माह से अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा है। इससे जिले में कामकाज की व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिलाधिकारी स्तर की सुनवाई नियमित नहीं हो पा रही हैं। जरूरी फाइलों का निपटारा और अहम बैठकों को अतिरिक्त प्रभार वाले डीएम कुछ समय देकर पूरा कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सात जून को तत्कालीन डीएम ईशा खोसला का स्थानांतरण कर दिया गया। उसके बाद नई दिल्ली जिले का अतिरिक्त प्रभार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के जिलाधिकारी अजय कुमार गुप्ता को दिया गया है। अब वे आधा दिन नई दिल्ली तो आधा दिन दक्षिण पूर्व जिले में बैठकर जरूरी कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं।

    दक्षिण पूर्वी जिले के डीएम को मिला था अतिरिक्त प्रभार

    इसके पहले वर्ष 2022 में मोनिका प्रियदर्शनी का यहां से तबादला हुआ था तब भी करीब एक माह तक यहां पद खाली रहा था। तब भी दक्षिण पूर्वी जिले के डीएम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। एक माह के बाद तब वर्ष 2014 बैच के आइएएस संतोष कुमार राय को नई दिल्ली का डीएम बनाया गया था।

    इस वर्ष जनवरी में नई दिल्ली व दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीएम का जिला एक दूसरे से बदल दिया गया था। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए तत्कालीन दक्षिण-पूर्वी जिले की डीएम ईशा खोसला की वरिष्ठता को देखते हुए नई दिल्ली भेजा गया।

    ईशा खोसला 2011 बैच की आइएएस हैं। चुनाव का परिणाम घोषित होने के दो तीन दिन बाद उन्हें जिले से स्थानांतरित कर दिया गया, तब से यह पद खाली है।

    6 महीने में दो डीएम के तबादले

    ऐसे में छह माह में दो डीएम के तबादले के बाद जिले को नए डीएम का इंतजार है ताकी दैनिक गतिविधियों को गति मिले। इसी तरह से मध्य दिल्ली में सात-आठ माह में तीसरे डीएम कामकाज संभाल चुके हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner