Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में उमस और हल्की बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट जारी; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    शनिवार को दिल्ली में उमस भरी गर्मी रही और शाम को हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है गरज के साथ वर्षा की संभावना है। इस माह मानसून कमजोर रहने से सामान्य से 82% कम वर्षा हुई है। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 05 Jul 2025 10:46 PM (IST)
    Hero Image
    दिन में रही उमस भरी गर्मी, बाद में हुई हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार को दिन में तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी रही। बाद में शाम को दिल्ली के कुछ बहुत हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य है। वहीं दिल्ली में 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पालम में सबसे अधिक 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    इस माह अब तक सामान्य से 82 प्रतिशत कम वर्षा

    इस माह शुरुआती पांच दिन मानसून कमजोर रहा है। इस वजह से इस माह अब तक पांच दिनों में दिल्ली में सामान्य से 82 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस माह अब तक दिल्ली में 4.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो सामान्य (23.3 मिलीमीटर) से 19.2 मिलीमीटर कम है।