Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आज आंधी के साथ हो सकती है तेज बारिश, लगातार तीसरे दिन लोगों को मिली साफ हवा

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 02:48 PM (IST)

    दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन भी अच्छी बनी हुई है।

    Hero Image
    दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, मौसम हुआ सुहाना। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो,  नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी के बीच दिल्ली में शुक्रवार को भी आंधी- वर्षा का यलो अलर्ट बना हुआ है। दिन भर बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने का अनुमान है। दिन में धूप भी खिली रहेगी। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    वहीं मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन भी अच्छी ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 9 दिल्ली का एक्यूआई 75 दर्ज किया गया।

    इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।