Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सितंबर का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 06:00 AM (IST)

    दिल्ली में मंगलवार को सितंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जिसका अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी बनी रहेगी। वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है जिसका एक्यूआई 121 है। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

    Hero Image
    अब मंगलवार रहा इस सितंबर माह का सबसे गर्म दिन

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच अब मंगलवार इस सितंबर महीने का सबसे गर्म दिन बन गया। इससे पहले सोमवार रहा था।

    मंगलवार का तापमान सोमवार से भी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कुछ दिन ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।

    मंगलवार को भी दिन भर आसमान साफ रहा। सुबह ही निकल गई तेज धूप दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह इस सितंबर माह में अभी तक का सबसे ज्यादा है। सोमवार को यह 36.1 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 89 से 48 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप भी निकलेगी। वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

    दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को राजधानी का एक्यूआइ 121 रिकार्ड किया गया। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दक्षिण एशिया में दिल्ली की हवा सबसे जहरीली, कई लोगों के फेफड़ों में पारे के कण भी मौजूद