दिल्ली-एनसीआर के मौसम में दिखेगा बदलाव, छाए रहेंगे बादल; कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार
दिल्ली में शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना है बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता अभी भी मध्यम श्रेणी में है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी होने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी भी संभावित है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
इस बीच शुक्रवार को भी दिन भर निकली रही तेज धूप में लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 84 से 53 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआई 108 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें- फिर बदली दिल्ली में कृत्रिम वर्षा के ट्रायल की तारीख, अब अक्टूबर तक होने की उम्मीद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।