दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढ़े सात उद्घोषित अपराधी; कई थानों में मामले हैं दर्ज
उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली पुलिस और महेंद्र पार्क पुलिस ने संयुक्त अभियान में सात उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रविन्द्र सिंह विकास भसीन मनोज उर्फ बंटी ऋषि कुमार परवीन अरोड़ा अर्पण अरोड़ा और सोहिल उर्फ फारुक शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग न्यायालयों द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था और इन पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तरी-पश्चिमा जिला स्पेशल स्टाफ और महेंद्र पार्क पुलिस ने सात उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि रविन्द्र सिंह निवासी गांव मंगोलपुर खुर्द फरार चल रहा था। जिसे द्वारका कोर्ट की ओर से उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जिसपर 138 एनआई एक्ट थाना द्वारका में मामला दर्ज है।
विकास भसीन निवासी जनकपुरी, यह भी कार्रवाई से बचने के फरार था। जिसे तीस हजारी कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। धारा-138 एनआई एक्ट, थाना कीर्ति नगर में मामला दर्ज है। मनोज उर्फ बंटी, निवासी मंगोलपुरी। यह भी फरार चल रहा था। जिसे 22 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। जिसके खिलाफ पश्चिम विहार में मामला दर्ज है।
ऋषि कुमार, जो गांव शालीमार बाग का रहने वाला है। यह भी फरार था। जिसे 23 अगस्त को रोहिणी कोर्ट, द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। इसके खिलाफ मुखर्जी नगर में मामला दर्ज है। परवीन अरोड़ा, अर्पण अरोड़ा दोनो ही पश्चिम एन्क्लेव के रहने वाले हैं। दोनों ही फरार थे।
रोहिणी कोर्ट ने इन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। जिनके खिलाफ सुल्तानपुरी थाने में मामला दर्ज है। थाना महेन्द्रा पार्क पीओ टीम ने महिला कांस्टेबल अंजू ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा। जिसकी पहचान सोहिल उर्फ फारुक के रूप में हुई, जो बवाना का रहने वाला है। रोहिणी कोर्ट द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इस पर शाहबाद डेरी थाना में कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।