कालका रेलवे स्टेशन पर चल रहा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, दो दिन के लिए इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बन रहा है। इस वजह से 14 और 15 जुलाई को चंडीगढ़-कालका के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। नई दिल्ली-कालका शताब्दी सहित कई ट्रेनें चंडीगढ़ तक ही चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा योजना बनाते समय बदलावों पर ध्यान देने का आग्रह किया है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्लीः अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य चल रहा है।
इसी वजह से 14 और 15 जुलाई को चंडीगढ़ से कालका के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। दिल्ली से कालका के लिए चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 14 जुलाई को नई दिल्ली-कालका शताब्दी (12011/12012) और नई दिल्ली-कालका शताब्दी (12005) का संचालन कालका की बजाय चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
यानी, इन ट्रेनों का अंतिम स्टेशन चंडीगढ़ रहेगा और ये कालका नहीं जाएंगी। इसी तरह, 15 जुलाई को कालका-नई दिल्ली शताब्दी (12006) और पुरानी दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (14331/14332) का संचालन भी कालका की बजाय चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
इस अस्थायी बदलाव के चलते यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का ध्यान रखें और समय-समय पर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपडेट लेते रहें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।