Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Traffic Challan: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो की खैर नहीं, 6 महीने में कटे 19 लाख से ज्यादा चालान

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 10:25 PM (IST)

    दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है जिससे सड़कों पर अराजकता फैल रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस साल 19 लाख से अधिक चालान काटे हैं जिनमें रेड लाइट जंप और गलत पार्किंग के मामले शामिल हैं। सबसे ज्यादा उल्लंघन दोपहिया वाहन चालक कर रहे हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण फुटपाथ और बाजार पार्किंग स्थलों में बदल गए हैं।

    Hero Image
    दिल्ली मेंं एक जनवरी से अब तक 19 लाख 13 हजार 950 वाहनों के चालान काटे गए। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर यातायात का हाल बेहाल है, यातायात उल्लंघन वाहनों चालकों का शगल बनता जा रहा है। सबसे ज्यादा हो पहिया वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रेड लाइट जंप और गलत पार्किंग भी जमकर हो रही है। अधिकांश फुटपाथ और सर्विस रोड पार्किंग में तब्दील हो चुकी हैं, लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि रेड लाइट जंप, गलत पार्किंग और यातायात उल्लंघन के अन्य मामलों में एक जनवरी से अब तक 19 लाख 13 हजार 950 चालान काटे जा चुके हैं। यानी हर महीने यातायात उल्लंघन के 11 हजार 814 चालान।

    • ट्रैफिक नियम तोड़ने, रेड लाइट जंप में दो पहिया वाहन चालक आगे
    • गलत पार्किंग के सात लाख से अधिक चालान

    रेड लाइट जंप

    माह संख्या दो पहिया चार पहिया

    • जनवरी : 17,236 13,789 3,447
    • फरवरी : 15, 568 12,454 3,114
    • मार्च : 22,121 17,784 4,337
    • अप्रैल : 16, 680 13,344 3,336
    • मई : 19,142 15,108 4,037
    • जून : 6,116 4,893 1,223

    अन्य उल्लंघन ( बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड आदि)

    माह दो पहिया चार पहिया

    • जनवरी 77,989 29,971

    • फरवरी 51,088 26,168

    • मार्च 57,989 28,973
    • अप्रैल 69,022 29,038
    • मई 65,876 27,998
    • जून 38,641 10,281

    ऑनलाइन चालान

    माह दो पहिया चार पहिया

    • जनवरी 94,245 22,694
    • फरवरी 74,479 20,497
    • मार्च 98,348 21,878
    • अप्रैल 87,656 21,962
    • मई 96,368 23,031
    • जून 32,474 8,093

    गलत पार्किंग चालान

    माह दो पहिया चार पहिया

    • जनवरी 13,407 1,20,664
    • फरवरी 12,107 1,08,967
    • मार्च 14,011 1,17,878
    • अप्रैल 15,063 1,16,779
    • मई 14,213 1,21,664
    • जून 4,757 042,818

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा गलत पार्किंग के मामले आईजीआई एयरपोर्ट सर्कल में दर्ज किए गए। इसके बाद तिलक नगर, पंजाबी बाग, नजफगढ़, रोहिणी, करोल बाग और सफदरजंग एन्क्लेव में दर्ज किए गए।

    फुटपाथों को गैरेज बना दिया, बाजारों की सड़कों को आधा घेर कर पार्किंग बना दी गई है। लाजपतनगर मार्केट इसका प्रमुख उदाहरण है। कनाट प्लेस में भी यह समस्या बनी हुई है।

    चालान से नहीं सुधर रहे हालात

    2024 में गलत पार्किंग के लिए 16 लाख चालान काटे गए थे और 2025 में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जून तक ऐसे चालानों की संख्या सात लाख दो हजार 328 तक पहुंच गई है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्ती तो बढ़ी पर, हालात नहीं सुधरे। शहर के तमाम व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्रों में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क और फुटपाथ अब भी पार्किंन बने हुए हैं। यह स्थिति हर कहीं देखी जा सकती है। ग्रेटर कैलाश, आइटीओ, जंगपुरा, नेहरू प्लेस और पंजाबी बाग जैसे रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में सड़कों पर अवैध पार्किंग का नजारा आम है।