Delhi Crime: क्राइम ब्रांच ने सुभाष प्लेस डकैती के मास्टरमाइंड को दबोचा, 6 मामले हैं दर्ज
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुभाष प्लेस इलाके में हुई डकैती के मास्टरमाइंड विशाल सैन उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुलेमान नगर का रहने वाला है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह राम नगर में आने वाला है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में मास्टमाइंड और वांछित आरोपित को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुलेमान नगर के विशाल सैन उर्फ विशु के रूप में हुई है, जो हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी डकैती, हथियारों के बल पर छेड़छाड़, झपटमारी और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन के छह मामले दर्ज हैं।
उपायुक्त विक्रम सिंह के मुताबिक, 29 जून को सूचना मिली थी कि आरोपित शाहदरा जिले के राम नगर में आने वाला है। एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में गठित टीम ने शाम करीब 4:15 बजे, राम नगर एक्सटेंशन, शाहदरा के पास से जाल बिछाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।