Delhi Weather: स्वतंत्रता दिवस पर मौसम रहा मेहरबान, आज जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा वेदर; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का मौसम खुशगवार रहा। बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जन्माष्टमी पर भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा दर्ज की गई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी में मौसम भी मेहरबान रहा। सुबह से ही छाए रहे बादलों के बीच दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार काे जन्माष्टमी पर भी करीब करीब ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
शुक्रवार को अल सुबह से ही बादलों की आवाजाही चल रही थी। ऐसे ही मौसम में कहीं हल्की तो कहीं हल्की वर्षा देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 2.3 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 89 प्रतिशत तक रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ हल्की वर्षा के एक दो दौर सुबह से दोपहर के दौरान जबकि अन्य एक दो दौर शाम से रात के दौरान होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दूसरी तरफ वर्षा और हवा के असर से फिलहाल दिल्ली की हवा साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 77 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो-तीन दिन एयर इंडेक्स इसी के आसपास बना रहेगा।
शुक्रवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक कहां हुई कितनी वर्षा
स्थान वर्षा
- सफदरजंग - 0.5
- लोधी रोड - 2.0
- रिज - 14.1
- आयानगर 3.2
- राजघाट 30.7
- पूसा 0.5
- नजफगढ़ 2.0
- मयूर विहार 54.0
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।