Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 10:20 PM (IST)

    दिल्ली में रविवार को तेज आंधी और बारिश के बाद सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

    Hero Image
    सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा तापमान, अगले दो दिनों तक हो सकती है हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को तेज आंधी चलने व हल्की वर्षा होने के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे जून में दूसरे दिन भी गर्मी से राहत रही। साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में तेज हवा व आंधी के बीच हल्की वर्षा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झोंकेदार तेज हवा, आंधी, गरज व बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है।

    न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

    अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।इसके बाद चार दिन आकाश में आंशिक बादल तो हो सकते हैं लेकिन वर्षा होने की खास संभावना नहीं है। इससे तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे गर्मी बढ़ेगी लेकिन लू से राहत बरकरार रह सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

    एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और 10-25 किलोमीटर की गति से हवा चली।

    दिल्ली में मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    सोमवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 158, गाजियाबाद का 109, ग्रेटर नोएडा का 104, गुरुग्राम का 138 व नोएडा का एयर इंडेक्स 144 रहा। इससे एनसीआर के सभी शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।