Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाया जाएगा विशेष अभियान, घर-घर पहुंचेगा सरकार का ये संदेश

    By Santosh Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 28 May 2025 10:51 PM (IST)

    नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगी। संकल्प से सिद्धि तक मोदी सरकार के 11 साल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक कमेटियां गठित की जाएंगी और कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत शिविर लगाए जाएंगे।

    Hero Image
    भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए - संकल्प से सिद्धि तक मोदी सरकार के 11 साल - जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश से लेकर मंडल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तीन जून तक प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक कमेटियों का गठन किया जाना है।

    जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। इसके बाद वे लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। भाजपा नेता जिला और प्रदेश स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। प्रत्येक जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के पेशेवरों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

    वहीं, मंडल स्तर पर विकासशील भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग विकसित भारत का संकल्प लेंगे। मोहल्ला चौपाल के आयोजन का भी प्रस्ताव है। भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे।

    इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान योजना पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे, ताकि पात्र लोग इसका लाभ उठा सकें। हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज योजना का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। नेता विभिन्न प्रतियोगिताओं, संवाद और अन्य कार्यक्रमों के जरिए भी जनता तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner