Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, पहले डंडों से पीटा फिर सिर में ईंट मारकर हत्या

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM (IST)

    दिल्ली के प्रेम नगर में पड़ोसी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए सुनील कुमार नामक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। सुनील की गैर इरादतन हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।

    Hero Image
    पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक के सिर पर ईंट मारकर की हत्या।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद में दो पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक की सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर दोनों पक्षों से छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। सुनील की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुष्पा, सुमित्रा और आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे झगड़े की सूचना पर पुलिस किराड़ी स्थित प्रेम नगर के ए ब्लाॅक पहुंची, पता चला कि झगड़े में ईंट लगने से सुनील कुमार और आनंद कुमार (60) को चोट आई है।

    महाराजा अग्रसेन अस्पताल में डाॅक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। आनंद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में क्राॅस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

    पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि डेरी संचालक कृष्ण कुमार धनखड़ ने जनवरी 2024 में अजय और उसके पिता आनंद कुमार के माध्यम से राजकुमार को 2.5 लाख रुपये दिए थे।

    रकम लेकर राजकुमार फरार हो गया। अजय और कृष्ण पड़ोसी हैं। घटना वाले दिन कृष्ण अपनी पत्नी गीता देवी के साथ अजय के घर रुपयों की बात करने के लिए गया था।

    जहां दोनों परिवार के बीच झगड़ा होने लगा। आरोप है कि अजय, इसके पिता आनंद, मां सुमित्रा, मामा कमल, मामी पुष्पा ने कृष्ण और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोस में ही रहने वाला सुनील कुमार बीच बचाव के लिए पहुंचा।

    सुनील की पत्नी अनीता भी मौके पर पहुंच गई। अनीता का आरोप है कि आरोपी बीच बचाव करने पर अजय, आनंद और सुमित्रा उसके पति सुनील को डंडो से मार रहे थे। तभी अजय की मामी ने ईंट से सुनील के सिर पर जोर से हमला किया।

    सुनील के जमीन पर गिरते ही सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अनीता के बयान पर गैर इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज कर पुष्पा, सुमित्रा और आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं, पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से भी पुलिस ने घायल आनंद कुमार की एमएलसी के आधार पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।

    पुलिस ने दूसरे पक्ष से आरोपी कृष्ण धनखड़, उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे हिमांशु उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर लाठी डंडों से हमला करने का आरोप है।

    तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए सुनील

    सुनील अपनी पत्नी अनीता और तीन बेटियों के साथ प्रेम नगर शनि बाजार इलाके में रहते थे। वह कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते थे। सुनील की सास ने बताया कि वह घर में अकेला कमाने वाले थे।

    अब यह चिंता है कि उनकी तीन बेटियां का क्या होगा। उनकी बेटियों की पढ़ाई व घर का गुजारा कैसे चलेगा। पति की मौत के बाद अनिता का भी रो रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- नाराज लोगों ने दिल्ली-रोहतक ट्रैक पर रोक दी ट्रेन, रेल लाइन के दोनों ओर दीवार बनाने का विरोध