Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में फिलहाल बना रहेगा बारिश का दौर, IMD ने दिया हफ्ते भर के मौसम का अपडेट

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 10:38 PM (IST)

    दिल्ली में शुक्रवार को बादलों और धूप के बीच हल्की बारिश हुई जिससे उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। लगातार 16वें दिन दिल्ली का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में रहा।

    Hero Image
    दिल्ली में शुक्रवार को भी कहीं कहीं हुई हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार को दिल्ली में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई। बीच-बीच में धूप निकली तो उमस का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर तक राजधानी में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हल्की वर्षा ही होगी, तेज या भारी वर्षा के आसार नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 68 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान 1.0 मिमी वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा पूसा में 13.0 मिमी दर्ज की गई।

    माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 25 डिग्री रह सकता है।

    शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शाम साढ़े पांच बजे तक हुई वर्षा (मिमी में)

    स्थान वर्षा (मिमी)
    सफदरजंग 1.0
    पालम 8.2
    लोधी रोड 0.4
    रिज 2.6
    आयानगर 1.1
    राजघाट 3.4
    पूसा 13.0
    नजफगढ़ 0.5
    मुंगेशपुर 2.0
    मयूर विहार 1.0

    लगातार 16वें दिन हवा रही साफ

    शुक्रवार को लगातार 16वें दिन दिल्ली का एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा, जो इस साल अब तक का सबसे लंबा साफ दौर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार को एक्यूआइ 79 दर्ज किया गया।

    25 जून को यह 134 (मध्यम श्रेणी) से गिरकर 26 जून को 94 (संतोषजनक) श्रेणी में पहुंचने के बाद पिछले 16 दिनों से 100 से नीचे बना हुआ है।एनसीआर के शहरों में भी यही स्थिति बनी हुई है। मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के बीच अभी इसके इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। इसमें मौसम की मेहरबानी भी एक बड़ा रोल अदा कर रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के पुराने वाहनाें को बचाने के लिए आतिशी की CM रेखा गुप्ता को चिट्ठी, विशेष सत्र बुलाने की मांग

    comedy show banner
    comedy show banner