Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मानसून की बेरुखी, गर्मी से राहत नहीं; बारिश को लेकर IMD का आया ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 06:30 AM (IST)

    दिल्ली में मानसून की कमजोर शुरुआत से उमस भरी गर्मी बरकरार है। बुधवार को हल्की वर्षा हुई लेकिन तीखी धूप भी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। Delhi City news के अनुसार सप्ताह भर में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

    Hero Image
    उमस भरी गर्मी में दिल्ली में कहीं कहीं हुई हल्की वर्षा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून की कमजोर शुरुआत के कारण दिल्ली में उमस भरी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी कहीं कहीं हल्की वर्षा ही हुई। दिनभर आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच तीखी धूप भी निकली रही। मौसम विभाग की मानें तो हाल फिलहाल कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    वहीं हवा में नमी का स्तर 89 से 61 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है ताे शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग और पालम में एक एक मिमी, नजफगढ़ में 3.5 मिमी, मुंगेशपुर में 0.5 मिमी एवं लोधी रोड पर बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

    दूसरी ओर दिल्ली की हवा फिलहाल साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 83 रहा। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। मंगलवार को भी यह इतना ही था। मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के बीच अभी इसके लगभग इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।