Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 08:27 PM (IST)

    नई दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है और शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही।

    Hero Image
    दिल्ली में उमस और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ताजा जानकारी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी के बीच बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल रहा। हालांकि बीच- बीच में बादल छाए जरूर लेकिन जल्द ही तीखी धूप फिर खिल आती थी।

    ऐसे में एसी से बाहर निकलते ही पसीना बहना शुरू हो जाता था। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अलबत्ता शनिवार के लिए मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 89 से 59 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है ताे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं।

    अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि शनिवार को यलो अलर्ट के बीच हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी आंशिक गिरावट देखी जा सकती है।

    दूसरी ओर दिल्ली की हवा फिलहाल साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 72 दर्ज हुआ। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। बुधवार को 83 रहा था।

    यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 11 अंकों की गिरावट और आई है। मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के बीच अभी इसके लगभग इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।