Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली हाईकोर्ट को आज छह नए न्यायाधीश मिलेंगे, कुल न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 06:54 AM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट को आज छह नए न्यायाधीश मिलेंगे जिन्हें मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय शपथ दिलाएंगे। ये न्यायाधीश विभिन्न उच्च न्यायालयों से स्थानांतरित होकर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। इन नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव भी वापस दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगे।

    Hero Image
    आज शपथ ग्रहण करेंगे हाई कोर्ट के छह न्यायाधीश।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट को साेमवार को छह न्यायाधीश मिलेंगे। विभिन्न हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किए गए छह न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय सभी न्यायाधीशों को हाई कोर्ट परिसर में पद की शपथ दिलाएंगें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मई माह में विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरण करने की संस्तुति की थी। हाल ही में केंद्र सरकार ने सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी थी। कर्नाटक हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव काे उनके मूल दिल्ली हाई कोर्ट वापस भेजा गया है।

    स्वीकृत 60 जजों की संख्या पर 40 हो जाएगी

    वहीं, बांबे हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे, इलाहाबाद हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व ओपी शुक्ला, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और राजस्थान हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा का दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरण किया गया है। उक्त जजों के कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 40 हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: बादलों की लुकाछिपी के बीच बारिश का इंतजार, इस हफ्ते क्या है IMD का पूर्वानुमान?