Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चंद दिनों के दिखावटी अभियान से नहीं मिलेगी कूड़े से मुक्ति', BJP की सफाई पर कांग्रेस का तंज

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 07:12 PM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को कूड़े से निजात दिलाना सरकार का कर्तव्य है और यह अभियान साल भर चलना चाहिए। उन्होंने आप और भाजपा दोनों सरकारों को सफाई व्यवस्था में विफल बताया। उन्होंने मलेरिया और डेंगू के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई।

    Hero Image
    रोज मिले कूड़े से आजादी, चंद दिनों के दिखावटी अभियान से मुक्ति नहीं मिलेगी : कांग्रेस।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ विशेष स्वच्छता अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों को हर रोज सफाई कर कूड़े से निजात दिलाना सरकार एवं नगर निगम की मौलिक जिम्मेदारी है। इसलिए यह अभियान वर्ष में कुछ विशेष दिन नहीं बल्कि 365 दिन शहर में चलाया जाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यादव ने कहा कि शहर में सफाई की जिम्मेदारी प्रशासन की है। सरकार यह सुनिश्चित करे कि साल के 365 दिन सफाई व्यस्था दुरस्त हो। लेकिन इसमें पिछली आम आदमी पार्टी और वर्तमान में भाजपा की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

    यादव ने कहा, वर्षा के बाद अस्पतालों में मलेरिया मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार ने बड़े नालो और रिहायशी क्षेत्रों में नालियों से गाद निकालने का काम बिलकुल भी नहीं किया। एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के अस्पतालाें में मलेरियां के मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सामने आई है।

    यही नही डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे है जो दिल्ली में भाजपा सरकार की सफाई के प्रति विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सफाई को इंवेट बनाकर पेश करने वाली भाजपा सरकार दिल्ली के कूड़े के जगह जगह अंबार और कूड़े पहाड़ों का निस्तारण करने में विफल साबित रही है।