Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप, कांग्रेस ने इन मुद्दों पर CM रेखा गुप्ता पर हमला बोला

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 06:30 PM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एमएलए ऑन व्हील्स कार्यक्रम को केजरीवाल की पुरानी घोषणाओं जैसा बताया और सवाल किया कि इससे महिलाओं व बुजुर्गों को क्या लाभ होगा क्योंकि पेंशन में देरी हो रही है। उन्होंने जनकपुरी में दूषित पेयजल आपूर्ति पर भी चिंता जताई।

    Hero Image
    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर नए-नए हथकंडे अपनाकर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता द्वारा जनकपुरी के पंखा रोड पर शुरू किए गए "एमएलए ऑन व्हील्स" कार्यक्रम के तहत घर-घर सेवाएं पहुंचाने का नारा कोई नई बात नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कार्यकाल में घर-घर सेवाएं पहुंचाने की नई-नई घोषणाएं करके सबको गुमराह किया, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।

    यादव ने मांग की कि "सेवा पक्ष" का ढिंढोरा पीटने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बताएं कि मोबाइल विधायक कार्यालय से महिलाओं और बुज़ुर्गों को क्या लाभ होगा, क्योंकि महिलाओं के लिए ₹2,500 मासिक देने की कोई योजना नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मिलने में देरी हो रही है और बुज़ुर्गों व विधवाओं के लिए नई पेंशन स्वीकृत नहीं हो रही है।

    उन्होंने कहा कि जब सरकार लोगों के कल्याण और भविष्य के लिए कोई योजना बनाएगी, तभी लोग सरकारी दफ्तरों में जाएंगे। जब कुछ होगा ही नहीं, तो विधायक मोबाइल वैन में क्या शिकायतें सुनेंगे?

    यादव ने आगे कहा, "यह भी विडंबना है कि विधायक मोबाइल वाहन का शुभारंभ मंत्री आशीष सूद के निर्वाचन क्षेत्र जनकपुरी में किया गया, जहां पिछले कई महीनों से दूषित पेयजल आपूर्ति से प्रभावित लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।"