Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खिलौनों के बाजार में जब खुद को सामने देख मुस्कुराईं CM रेखा गुप्ता, अपने नाम की 'गुड़िया' देखकर ये बोलीं

    By Jagran NewsEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Mon, 07 Jul 2025 10:49 PM (IST)

    भारत मंडपम में टाय बिज एक्सपो में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को रेखा डाल भेंट की गई। नीली साड़ी में तिरंगे के साथ सजी यह डाल बालिकाओं के सशक्तीकरण का प्रतीक है। शिल्पकारों ने इसे देशभक्ति की भावना से बनाया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह डाल हर बेटी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। एक्सपो में भारतीय खिलौनों की बढ़ती मांग पर भी प्रकाश डाला गया।

    Hero Image
    CM रेखा गुप्ता अपने नाम की गुड़िया के साथ।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : भारत मंडपम में Toy Biz International Expo का आयोजन किया गया। इसमें अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंचीं।

    यहां उनकी मुलाकात रेखा गुप्ता नाम की गुड़िया से हुई। नीली साड़ी में तिरंगे के साथ अपने नाम की Doll को देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराईं। यह Doll उन्हें भेंट की गई।

    इस मौके पर रेखा गुप्ता ने कहा कि इस Doll में मैंने अपनी ही नहीं, हर उस बेटी की झलक देखी है, जो आकाश नापना चाहती है।

    अगर यह छोटी सी Doll भी किसी बच्ची को बड़े सपने देने में मदद करती है तो मेरा सार्वजनिक जीवन सार्थक हो जाएगा। बचपन को सिर्फ उम्र से नहीं, जज्बे से जिया जाता है।

    CM रेखा गुप्ता की Doll के साथ लोगों ने खींची Selfie

    इस गुड़िया के माध्यम से बालक क्रिएशन के शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की रैलियों के दौरान राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक छवि को दर्शाया है।

    शिल्पकारों के अनुसार यह गुड़िया विशेष रूप से बच्चों में देशभक्ति और आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से की तैयार की गई है।

    यह गुड़िया पूरे एक्सपो में दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही और लोगों ने मेड-इन-इंडिया रेखा गुप्ता की गुड़िया के साथ ढेरों सेल्फियां लीं।

    Toy Biz International Expo में पहुंचीं 350 कंपनियां

    वहीं, Toy Biz International Expo के संयोजक विपिन निजवान ने बताया कि इसमें 350 से अधिक कंपनियों और 400 से ज्यादा ब्रांड ने हिस्सा लिया।

    उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों में भारतीय खिलौनों की अंतरराष्ट्रीय मांग तेजी से बढ़ी है। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और मेक्सिको जैसे देश अब भारतीय खिलौनों के बड़े आयातक बन चुके हैं। यह प्रदर्शनी विदेशी खरीदारों को भारतीय ब्रांड्स की गुणवत्ता दिखाने का मंच बन चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें