Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'AAP बताए कि 11 साल में अपराध रोकने के लिए क्या किया', आप के आरोपों पर बोले वीरेंद्र सचदेवा

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी से दिल्ली में बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए किए गए कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप सरकार में महिला और बाल आयोग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सचदेवा ने मासूमों के साथ अपराधों को निंदनीय बताते हुए सामाजिक जागरूकता और सख्त पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

    By Nihal Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 08 Jun 2025 10:57 PM (IST)
    Hero Image
    आप बताए कि 11 साल में अपराध रोकने के लिए क्या कार्य किया: वीरेंद्र सचदेवा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी से सवाल किया है कि जब दिल्ली में 11 साल तक आप की सरकार थी तो बच्चियों के प्रति अपराध रोकने के लिए क्या कार्य किए यह आप को बताना चाहिए। लोगों में सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए आप ने क्या किया यह भी बताना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में दिल्ली महिला आयोग हो या बाल आयोग सबके मुखिया कश्मीर से कन्याकुमारी तक के मुद्दों पर बयानबाज़ी करते थे पर एक बार भी बच्चियों एवं महिलाओं के प्रति समाज के एक विकृत वर्ग की अपराधिक सोच को बदलने के लिए कोई ठोस अभियान नही चलाया।

    मासूमों से घिनौने अपराध निंदनीय: वीरेंद्र सचदेवा

    सचदेवा ने कहा कि निस्संदेह मासूमों से घिनौने अपराध निंदनीय हैं और नही होने चाहिए पर इन अपराधों को केवल कानून व्यवस्था की समस्या बताना राजनीतिक धूर्तता है क्योंकि यह अपराध करने वाले लोग अपराधी प्रवृति के साथ ही विकृत मानसिकता के शिकार हैं।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की पुलिस ने अधिकांश ऐसे अपराधों में सख्त कार्यवाही की है और पुलिस द्वारा नेहरू विहार के मामले में संलिप्त अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी आवश्यक है तो वहीं समाज में ऐसे अपराधियों के विरूद्ध जनजागरण चलाने और इन मे ऐसे अपराधों के प्रति भय उत्पन्न करने के लिए समाजिक अभियान चलाने की जरूरत है।