दिन में चलाते थे ऑटो, रात में पिस्टल के बल पर करते थे लूटपाट: तीन गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली में शाहदरा पुलिस ने ऑटो चालक लुटेरों के एक गिरोह को पकड़ा है। ये बदमाश दिन में ऑटो चलाते थे और रात में लूटपाट करते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिन में ऑटो चलाते और रात को हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले बदमाशों के गिरोह का शाहदरा जिला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश दिन में सीलमपुर पुलिस बूथ से दरियागंज के बीच शेयरिंग ऑटो चलाते हैं।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान गिराेह के सरगना व सीलमपुर निवासी शारिक उर्फ कालिया, साबिर उर्फ फहीम औ रोहतास नगर निवासी सौरव उफ्र मनोज के रूप में हुई है।
इनके पास से चोरी व लूट की दो बाइक, पिस्टल, पिस्टल वाला लाइटर, दो मोबाइल बरामद किए हैं। शारिफ पर लूट, झपटमारी के 40 केस दर्ज है, इसके बाकी दोनों साथियों पर 12 केस दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 31 मई की राज को जगतपुरी थाना को लूट की काल मिली थी। पीड़ित ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने नकदी लटी है। इसके कुछ देर के बाद गीता कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक से चार बदमाशों ने मोबाइल लूटा है।
पुलिस ने लूट के दो केस दर्ज किए। एसीबी सेल के इंचार्ज एसआई भूमेश्वर यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दिव्य वत्स, सचिन कुमार व नवदीप की टीम बनाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये बाइक का नंबर निकाला।
जांच करते हुए पुलिस के एक शख्स के पास पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लाजपत नगर थाना क्षेत्र में 29 मई को उससे बाइक लूटी थी। पुलिस ने मुखबिरों का भी सहारा लिया।
पता चला लूट की वारदात सीलमपुर क्षेत्र का गिरोह दे रहा है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें सीलमपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितो ने पुलिस को बताया कि वह सीलमपुर से दरियागंज के बीच ऑटो चलाते हैं।
सभी पेशे से ऑटो चलाक हैं। वह रात के वक्त वाहनों को चोरी करते थे और उनसे हथियार के बल पर लूट करते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन दरियागंज में खड़ा कर देते थे। बाद में किराये का आटो करके घर चले जाते थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।