Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi CM Rekha Gupta पर हमला राजनीतिक साजिश? AAP और कांग्रेस ने क्या कहा

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 09:13 PM (IST)

    Rekha Gupta Attack दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। आप नेताओं ने हमले की निंदा की और हमलावर को सख्त सजा देने की मांग की। वहीं भाजपा ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। कांग्रेस ने इसे दिल्ली की कानून व्यवस्था का परिणाम बताया है। आप विधायक ने इसे नाटक करार दिया और भाजपा पर फर्जी फोटो प्रसारित करने का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    भाजपा ने बताया राजनीतिक साजिश, आप ने की हमले की निंदा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पर जहमले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसके पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले की निंदा करते हुए हमलावर को सख्त सजा देने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने कहा, मुख्यमंत्री पर हमला दिल्ली की खराब हो रही कानून व्यवस्था का परिणाम है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री पर हमला निंदनीय है। हमलावर द्वारा मुख्यमंत्री के आवास की रेकी से लगता है कि यह सोची समझी साजिश है।

    ऐसे हमलों से मुख्यमंत्री और भाजपा को भयभीत नहीं किया जा सकता है। भाजपा नेता अपना जनसंवाद पहले से अधिक सघनता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पर हमले के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा एक्स पर पुराने वीडियो पोस्ट करना निंदनीय और हमलावर को नैतिक समर्थन देना है।

    पूर्व में इस तरह की घटनाओं के दोषी आप से संबंधित निकले हैं। भारद्वाज ने आप संयोजक अऱविंद केजरीवाल पर पूर्व में हुए हमले के बाद भाजपा नेताओं के बयान एक्स पर पोस्ट किया है। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, हमलावर के फोन काल डिटेल की भी जांच होनी चाहिए जिससे पता चलेगा कि उसने किन लोगों से बात की थी। उम्मीद है कि पुलिस सच्चाई सामने लाएगी।

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हमले की निंदा की। कहा, मुख्यमंत्री पर हमला बेहद निंदनीय है।

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी कड़ी निंदा करते है। जब दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नही है तो दिल्ली की आम जनता और घरों से बाहर काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

    आप विधायक ने हमले को बताया नाटक

    किराड़ी से आप विधायक अनिल झा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को नाटक बताया। कहा, लोगों के मुद्दों से संबंधित प्रश्नों से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं एक आदमी के सहारे हमले का नाटक तैयार किया है। उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं।

    यह एक कहानी है, और उन्होंने एक आदमी से यह नाटक करवाया है। जब रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष थीं, तब वह उपाध्यक्ष थे। हम एक विरोध प्रदर्शन में थे।

    उन्होंने मुझसे माचिस जलाने और अपने कुछ बाल जलाने को कहा ताकि वह दिखा सकें कि उन पर हमला हुआ है। पूरी ड्रामा कंपनी झूठ बोल रही है। झा के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा विधायक हरीश खुराना व अन्य नेताओं ने केजरीवाल से इस पर सफाई मांगी है।

    इटालिया ने भाजपा पर लगाया फर्जी फोटो प्रसारित करने का आरोप

    आप के गुजरात से विधायक गोपाल भाई इटालिया ने कहा, दिल्ली के भाजपा विधायक हरीश खुराना ने उनकी राजेश सकरिया नामक व्यक्ति की तस्वीर को एआइ से एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है।

    खुराना ने एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें इटालिया को हमलावर के साथ दिखाया गया है। इसके जवाब में इटालिया ने लिखा हरीश खुराना आप की खुद की तो किसी ट्रोलर से ज्यादा इज्जत नहीं है। एेसी घटिया हरकत करने से पहले अपने पिताजी मदन लाल खुराना की इज्जत की तो परवाह कर लेते।-