Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: मुनक नहर में नहाने गया युवक बहा, पुलिस और गोताखोरों ने चलाया सर्च आपरेशन

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:39 PM (IST)

    बाहरी दिल्ली के बवाना में मुनक नहर में नहाते समय एक युवक बह गया। पुलिस और गोताखोरों ने 30 घंटे तक खोज अभियान चलाया लेकिन युवक नहीं मिला। 28 वर्षीय जावेद दोस्तों के साथ हनुमान मंदिर के पास नहर में नहाने गया था। पुलिस सोमवार को फिर से खोज शुरू करेगी। हाल ही में इसी नहर में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई थी।

    Hero Image
    पानी में बह गया, मूनक नहर में नहाने गया युवक, सर्च आपरेशन जारी।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना से गुजर रही मूनक नहर में शनिवार की शाम नहाने के लिए उतरा एक युवक पानी में बह गया। शनिवार से रविवार तक करीब 30 घंटे नहर में चले सर्च आपरेशन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि युवक नहर में नहाने के लिए आया था, तभी बह नहर में बह गया। तुरंत बोट क्लब और गोताखोरों को इसकी जानकारी दी गई। शनिवार से रविवार रात तक चले सर्च आपरेशन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। सोमवार की सुबह फिर से नहर में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा।

    हनुमान मंदिर के पीछे मूनक नहर में नहाने गया जावेद

    जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय जावेद अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, बवाना में अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार की शाम जावेद अपने कुछ दोस्तों के साथ बवाना स्थित हनुमान मंदिर के पीछे मूनक नहर में नहाने गया था। दोस्त नहर के पास ही खड़े थे, जबकि जावेद नहर में नहाने के लिए उतरा। कुछ ही देर में जावेद नहर में बह गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

    सर्च आपरेशन करीब सात किलोमीटर तक चला

    सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तुरंत इसकी जानकारी बोट क्लब को दी गई। बोट क्लब इंचार्ज हरीश ने बताया कि शनिवार शाम से देर रात 12:30 बजे तक अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं, रविवार सुबह से रात करीब आठ बजे तक फिर से सर्च आपरेशन करीब सात किलोमीटर तक चला। फिर भी युवक नहीं मिल सका।

    सोमवार सुबह फिर से नहर में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा। गौरतलब है कि बीते 22 को इस नहर में डूबने से एक युवक समेत तीन किशोर की मौत हो गई थी। लेकिन यहां कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। ताकि यहां नहाने आने वाले युवाओं को रोका जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कई अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।