Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुड न्यूज! दिल्ली में ये तीन फ्लाईओवर की होगी मरम्मत, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 01:55 PM (IST)

    दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दक्षिण दिल्ली में तीन फ्लाईओवर और एक पुलिया की मरम्मत करने और पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के पास तीन नए पुलों का निर्माण करने की योजना बनाई है। मरम्मत के लिए आईआईटी फ्लाईओवर ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर को चुना गया है। पूर्वी दिल्ली में नए पुल आरआरटीएस मेट्रो स्टेशन के पास बनेंगे।

    Hero Image
    तीन प्रमुख फ्लाईओवर की मरम्मत करेगा पीडब्ल्यूडी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दक्षिण दिल्ली में तीन प्रमुख फ्लाईओवर और एक पुलिया की मरम्मत कराने के साथ साथ शहर के पूर्वी छोर पर न्यू अशोक नगर के निकट तीन नए पुलों का निर्माण शुरू करने की योजना बना रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार 1994 में बने आईआईटी फ्लाईओवर, ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर को व्यापक मरम्मत कार्य के लिए चुना गया है।

    आने वाले दिनों में इन फ्लाईओवर के साथ-साथ लाला लाजपत राय मार्ग के पास एक पुलिया का संरचनात्मक ऑडिट किया जाएगा। पूर्वी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी न्यू अशोक नगर में आरआरटीएस मेट्रो स्टेशन के पास तीन छोटे पुलों का निर्माण करने जा रहा है।

    हाल ही में इस मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के निकट और शाहदरा नाले से सटे इस क्षेत्र में यातायात की भीड़ बढ़ गई है।