Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: हवा में गाेली चलाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 10:03 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने सलमान उर्फ ​​सल्लू नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर इंस्टाग्राम पर हवा में गोली चलाने का वीडियो साझा करने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने हथियार कहां से खरीदा था। आरोपी ने अपनी पहचान बनाने के लिए ऐसा किया था।

    Hero Image
    दिल्ली: इंस्टाग्राम पर फायरिंग वीडियो। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। एक युवक ने हवा में गोली चलाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दिया। फायरिंग के चलते पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्दमपुरी निवासी सलमान उर्फ सल्लू (23) के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए हैं। आरोपित से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित ने हथियार कहां से खरीदा था।

    जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक युवक हवा में गोली चलाता दिखाई दिया। वीडियो काफी ज्यादा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही थी। मामले की जांच एएटीएस को सौंपी गई। युवक का चेहरा हल्का सा उस वीडियो में नजर आ रहा था।

    पुलिस ने वीडियो के जरिये आरोपित की पहचान की और टेक्निकल सर्विलांस के जरिये उसे कर्दमपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि अलग पहचान बनाने के लिए उसने हवा में गोली चलाते हुए वीडियो बनाया था।

    comedy show banner
    comedy show banner