Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: दिल्ली में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, 2018 में सीमा पार कर पहुंची थी

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 06 Jun 2025 10:12 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला मुन्नी खातून को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह 2018 में अपने परिवार के साथ अवैध रूप से भारत आई थी और रेवाड़ी में रह रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे सत्य निकेतन से पकड़ा गया। कानूनी कार्यवाही के बाद उसे एफआरआरओ को सौंप दिया गया है ताकि उसे वापस बांग्लादेश भेजा जा सके।

    Hero Image
    अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी, एफआरआरओ भेजा।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पश्चिम जिले की थाना साउथ कैंपस पुलिस ने अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है। महिला की पहचान जिला सतखीरा, बांग्लादेश निवासी मुन्नी खातून के रूप में हुई है। वह पिछले चार माह से रेवाड़ी, हरियाणा में रह रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला वर्ष 2018 में अवैध रूप से भारत आई थी। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे वापस बांग्लादेश भिजवाने के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में भेज दिया है। पुलिस ने 15 अप्रैल 2025 को मुन्नी खातून की सास, ननद और बेटे को भी पकड़ कर एफआरआरओ भेजा था।

    बांग्लादेशी महिला के सत्य निकेतन आने की मिली सूचना

    पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि साउथ कैंपस थाना पुलिस को एक जून को सूचना मिली कि रेवाड़ी, हरियाणा में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला अक्सर सत्य निकेतन और शास्त्री मार्केट क्षेत्र दिल्ली में आती है। वह आज भी यहां किसी काम से आई हुई है।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला ने अपना नाम मुन्नी खातून बताया। महिला ने बताया कि 15 अप्रैल को पुलिस ने उसकी सास, ननद और बेटे पकड़ा था। उस दौरान वह यहां नहीं होने के कारण बच गई थी।

    अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आई

    महिला ने बताया कि वह वर्ष 2018 में अपने पति और बेटे के साथ अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आई थी। यहां वह कटवारिया सराय में रह रही थी, मगर जब यहां पुलिस का दबाव बढ़ा तो चार माह पहले रेवाड़ी जाकर रहने लगी। वहां वह घरेलू सहायक के रूप में काम करती थी। उसका पति भी कुछ माह पहले ही भारत छोड़कर वापस चला गया था।

    पुलिस को मुन्नी खातून के पास से कोई भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने मुन्नी खातून से पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में भेज दिया है।