भाजपा और आईवीपी के बीच अघोषित गठबंधन, 10 जोन पर कब्जे की कोशिश
दिल्ली नगर निगम में भाजपा और आप के बीच सत्ता के लिए मुकाबला तेज हो गया है। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (इविप) के साथ भाजपा के गठबंधन की चर्चा है। वार्ड स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आप से नाराज भाजपा 16 पार्षदों वाली अलग पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (इविप) के साथ अघोषित गठबंधन कर निगम के 10 जोनों में सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में है। 12 वार्ड समितियों के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा के साथ आप व इविप के प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया।
इसमें भाजपा ने आठ जोनों में चेयरमैन व दो जोनों में डिप्टी चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। जबकि आप ने 11 जोनों में चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही इविप ने पश्चिमी व रोहिणी जोनों में चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। इससे निगम की सियासत में रोचक मुकाबला होने की संभावना है, क्योंकि दो जून को जब चुनाव होंगे तो इविप अपने गठन के बाद पहला चुनाव लड़ेगी।
वार्ड कमेटियों के नामांकन के साथ ही जहां सिटी एसपी जोन और करोल बाग जोन में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद पर आप प्रत्याशियों की जीत तय है, वहीं केशवपुरम जोन में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। हालांकि आप ने उन जोन में भी नामांकन दाखिल किए हैं, जहां भाजपा का बहुमत है। इनमें शाहदरा साउथ, शाहदरा नॉर्थ, नरेला, सिविल लाइंस, सेंट्रल और नजफगढ़ जोन शामिल हैं।
वहीं भाजपा ने दक्षिणी जोन में भी नामांकन दाखिल किए हैं, जहां आप का बहुमत है। हालांकि यहां इविवि के तीन पार्षद हैं। इविवि द्वारा प्रत्याशी उतारना इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि पश्चिमी जोन में 25 में से उसके सिर्फ चार पार्षद हैं, जबकि आप के 13 और भाजपा के आठ पार्षद हैं।
अगर भाजपा पार्षद इविवि का समर्थन करते हैं और क्रॉस वोटिंग होती है, तो इविवि चेयरमैन पद पर जीत हासिल कर लेगी। इसी तरह रोहिणी जोन में कुल 23 पार्षद हैं, जिसमें आप के 10 और भाजपा के नौ पार्षद हैं, जबकि इविवि के दो पार्षद हैं। इसी तरह इस जोन में दो पार्षद कांग्रेस के हैं।
इस जोन में भाजपा ने नामांकन के लिए प्रस्तावक और समर्थक उपलब्ध कराने में इविवि प्रत्याशी की मदद की है, जबकि इसी तरह पश्चिमी जोन में इविवि ने भाजपा को समर्थक उपलब्ध कराने में मदद की है। गौरतलब है कि इस समय निगम में कुल 238 पार्षद हैं। इनमें से आप के 97 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के 117, कांग्रेस के आठ और इविवि के 16 पार्षद हैं।
स्थाई समिति सदस्य के लिए भाजपा ने दावा ठोका स्थाई समिति के लिए सदन से चुने गए सदस्य का एक पद रिक्त है, जबकि वार्ड समिति से चुने गए सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। भाजपा ने इन दो पदों में से एक पर दावा ठोका है। दक्षिणी जोन में भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है। जबकि यह पद पहले आप के पास था।
विधायक बनने के बाद सदस्य प्रेम चौहान ने यहां से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने यहां जगमोहन महलावत को प्रत्याशी बनाया है। जबकि आप ने पिंकी त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। सिटी एसपी जोन से एक और पद रिक्त था। यहां भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसे में आप प्रत्याशी राफिया माहिर का निर्विरोध जीतना तय है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।