दिल्ली में सरदार पटेल मार्ग के सुंदर बनाने की योजना, वन विभाग लगाएगा 12 हजार पेड़
दिल्ली के वन विभाग ने सरदार पटेल मार्ग को सुंदर बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत 12 हजार पौधे लगाए जाएंगे जिसमें अमलतास प्राइड ऑफ इंडिया तबेबुइया रोजिया और बोगनवेलिया शामिल हैं। पश्चिमी जोन के उप वन संरक्षक ने टेंडर जारी किया है और मानसून तक काम पूरा होने की उम्मीद है। 8400 बोगनवेलिया यानी कागज के फूल लगाए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वन विभाग सरदार पटेल मार्ग पर 12 हजार पौधे लगाने जा रहा है। वन विभाग के पश्चिमी जोन के उप वन संरक्षक ने इसको लेकर टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया है। ई-टेंडर की अंतिम तिथि दो जून तक रखी गई है।
टेंडर नोटिस के अनुसार सरदार पटेल मार्ग पर 3600 पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें 1200 अमलतास, 1200 प्राइड ऑफ इंडिया व तबेबुइया और 1200 रोजिया शामिल हैं। इसके अलावा 8400 बोगनवेलिया यानी कागज के फूल लगाए जाएंगे।
मालूम हो कि यह मार्ग वन विभाग के पश्चिमी जोन के अंतर्गत सेंट्रल रिज के अंतर्गत आता है। यहां सौंदर्यीकरण बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह कार्य मानसून के दौरान पूरा कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।