Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से चुराई तीन कार, 1923 KM दूर पुलिस ने की बरामद; कुख्यात चोर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के कुख्यात वाहन चोर यश देसाई को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन कारें बरामद हुईं। यश देसाई जनवरी 2023 से टोयोटा फार्च्यूनर चोरी मामले में शामिल था और उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। बरामद कारों में किआ सेल्टोस बलेनो और इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।

    By Rakesh Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 10 Jul 2025 04:58 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली से चुराई तीन कार महाराष्ट्र व गोवा से बरामद। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के रहने वाले कुख्यात वाहन चोर यश देसाई को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली से चुराई गई तीन कार महाराष्ट्र और गोवा से बरामद की है। यश देसाई से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक यश देसाई, बेलगावी, कर्नाटक का रहने वाला है। जनवरी 2023 में पश्चिम विहार ईस्ट से एक टोयोटा फार्च्यूनर कार चोरी हो गई थी। मामले की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपने पर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद कार को पनवेल, महाराष्ट्र से बरामद कर दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था।

    उनसे पूछताछ में यश देसाई का नाम सामने आया था। जिसके बाद से वह गिरफ्तारी से बच रहा था। 2024 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी राजपाल डबास व निरीक्षक अक्षय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई माह तक जांच के बाद अंतत: आरोपित को कुछ समय पहले चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

    उससे पूछताछ के बाद 12 दिनों से अधिक समय तक चली छापेमारी कर कोल्हापुर, महाराष्ट्र और गोवा से तीन चोरी की कारें बरामद कर ली। उक्त कारें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।

    किआ सेल्टोस कार 2021 में मंगोलपुरी से चुराई गई थी। बलेनो 2021 में मौर्य एन्क्लेव और इनोवा क्रिस्टा कार 2021 में सुभाष प्लेस से चुराई गई थी।