यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब कपिल मिश्रा के खिलाफ ही 'बगावत', जानें किस करीबी ने बना ली दूरी
नील बृहस्पतिवार को भी कपिल के साथ पीसी में आए थे, लेकिन अचानक वो इस बात से नाराज हो गए ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्र को सारी जानकारियां उपलब्ध कराने वाले नील हसलम अचानक कपिल मिश्र से दूर हो गए।बृहस्पतिवार सुबह प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बीच में ही नील मंच से उठकर चले गए।
नील ने आरोप लगाया है कि कपिल मिश्रा ठीक तरीके से मामलों को नहीं उठा पा रहे हैं। इसके बाद नील ने ट्वीट कर बताया कि यह कपिल मिश्र के साथ उनकी आखिरी प्रेस वार्ता थी। अब वह साथ नहीं होंगे।
यह भी पढ़ेंः जानें कौन हैं टेरेंस हसलम, जिन्होंने उड़ा दिए हैं केजरीवाल एंड कंपनी के होश!
नील बृहस्पतिवार को भी कपिल के साथ पीसी में आए थे, लेकिन अचानक वो इस बात से नाराज हो गए कि कपिल ने पीसी में प्रोजेक्टर नहीं लगाया और उनके मनमुताबिक पीसी नहीं की।
नील के मुताबिक, यह उनकी कपिल के साथ आखिरी पीसी है। इसके बाद वो कपिल को ही कुछ मामले में एक्सपोज करेंगे।
Brothers in arms... Arvind enjoyed for a few hours. Now nightmares will return.. next exposes againts AAP on its way... #AAPFundingScam pic.twitter.com/b49kPuYCnk
— Neil Haslam (@neilhaslam90) June 8, 2017
यह भी पढ़ेंः BJP नेता का तंज, मेरी 10 करोड़ की इज्जत, सिर्फ एक रुपये ही देें केजरीवाल