Delhi: महिला के कूल्हे में धंसी हुई थी सुई, डॉक्टरों ने तीन वर्ष बाद निकाली
एक महिला के कूल्हे की मांसपेशी में धंसी हुई सुई के टुकड़े को तीन वर्ष बाद निकाला गया। 49 वर्षीया रंभा देवी को सुई धंसने का पता नहीं चला था। बाद में जब असहनीय दर्द होने लगी तो डॉक्टरों के पास पहुंची। एक्स-रे से पता चला कूल्हे की मांसपेशी में सुई का टुकड़ा धंसा हुआ है। जटिल सर्जरी होने के कारण डॉक्टर इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एक महिला के कूल्हे की मांसपेशी में धंसी हुई सुई के टुकड़े को तीन वर्ष बाद निकाला गया। 49 वर्षीया रंभा देवी नामक महिला को सुई धंसने का पता नहीं चला था। बाद में जब असहनीय दर्द होने लगी तो डॉक्टरों के पास पहुंची।
एक्स-रे से पता चला कि उसके कूल्हे की मांसपेशी में सुई का टुकड़ा धंसा हुआ है। जटिल सर्जरी होने के कारण डॉक्टर इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
सर गंगा राम अस्पताल में पहुंचने पर उनका सी-आर्म मशीन से ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि एक्स-रे तकनीक पर आधारित एक उन्नत चिकित्सा इमेजिंग डिवाइस है।
अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता तरुण मित्तल ने कहा, चीरा लगाने और उसके बाद सुई का पता लगाना बहुत मुश्किल था। कई एक्स-रे लेने के बाद इसका पता लगा और जटिल ऑपरेशन कर उसे निकाला जा सका। उन्होंने कहा, चोट लगने पर उसे नजरअंदाज करने की जगह चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।