Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीत लहर की चपेट में दिल्ली: 10 घंटे तक घने कोहरे की चादर में लिपटी रही राजधानी; जानिए कैसे रहेंगे अगले तीन-चार दिन

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 09:41 PM (IST)

    शीत लहर के कारण दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम होने से रविवार की सुबह इस सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंडी रही। वहीं दिल्ली करीब साढ़े दस घंटे तक घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटी रही। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में पहली बार इतने अधिक समय तक घना कोहरा रहा।

    Hero Image
    शीत लहर की चपेट में दिल्ली: 10 घंटे तक घने कोहरे की चादर में लिपटी रही राजधानी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Cold Wave: शीत लहर के कारण दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम होने से रविवार की सुबह इस सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंडी रही। वहीं, दिल्ली करीब साढ़े दस घंटे तक घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में पहली बार इतने अधिक समय तक घना कोहरा रहा। इस दौरान आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर काफी देर तक अति घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य रही। इससे उड़ाने प्रभावित हुईं। बाद में दोपहर में अच्छी धूप निकलने से कोहरा छटा और दिन के तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

    सोमवार को चलेगी शीत लहर

    इस वजह से इस माह में पहली बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे लोगों को दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन घना कोहरा होगा। इस वजह से सोमवार व मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सोमवार को शीत लहर भी चलेगी।

    शनिवार रात से शुरू हुआ कोहरा

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की रात 12.30 बजे से रविवार को दिन में 11 बजे तक दिल्ली में घना कोहरा रहा। इस वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर रात 12.30 बजे दृश्यता 150 मीटर थी। सुबह चार बजे कोहरा ज्यादा बढ़ने से दृश्यता 50 मीटर पर आ गई थी। इसके बाद कोहरे की चादर और मोटी होती चली गई।

    इस वजह से सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य हो गई। लिहाजा सुबह पांच बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक अति घना कोहरा रहा। इस दौरान साढ़े चार घंटे दृश्यता शून्य से लेकर 50 मीटर से कम रही।

    एयरपोर्ट पर दृश्यता रही कम

    इस दौरान आईजीआई एयरपोर्ट के सभी रनवे पर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) महज 50 से 125 मीटर रही। बाद में सुबह 10.30 बजे दृश्यता बढ़कर 100 मीटर हुई। 11 बजे बजे के बाद दृश्यता 200 मीटर से अधिक हो गई। तब जाकर घने कोहरा कम हुआ।

    कितना रहा दिल्ली का तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप निकलने के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Airport: घने कोहरे से घरेलू उड़ानों पर छाया संकट, 550 फ्लाइट्स पर पड़ा असर; 60 को करना पड़ा रद्द

    एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार से कोहरे कम होगा। इसके बाद तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

    comedy show banner
    comedy show banner