Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mundka Vidhan Sabha Chunav Result: मुंडका में बीजेपी ने मारी बाजी, गजेंद्र दराल ने 10 हजार से अधिक वोटों से खिलाया कमल

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 05:10 PM (IST)

    Mundka election Result 2025 के नतीजे शनिवार को आ गए। भारतीय जनता पार्टी के गजेंद्र दराल ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (आप) के जसबीर क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Mundka vidhan sabha Chunav Result: मुंडका में कौन बनेगा विधायक? (जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mundka Chunav Result : मुंडका दिल्ली की आठवीं विधानसभा है। यह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा का गठन साल 2008 में हुए परिसीमन (डिलिमिटेशन) के दौरान हुआ था। वहीं 2016 में हुए डीलिमिटेशन के बाद यहां पांच वार्ड बने। दिल्ली की सभी 70 सीटों सहित मुंडका विधानसभा चुनाव (Mundka Election Result) के नतीजे शनिवार को आ गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या मुंडका में लगेगी AAP की हैट्रिक?

    Mundka seat पर पिछले दो विधानसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी जीत रही है। इस बार के चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए आप ने जसबीर कराला (Jasbir Karala) को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र दराल (Gajendra Daral) ने भारी मतों से हरा दिया। 

    वहीं, कांग्रेस ने धरमपाल लाकड़ा (Dharmpal Lakra) पर दांव खेलकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया था। धरमपाल लाकड़ा वर्ष 2020 में आप से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी।

    वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में मुंडका सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रामबीर शौकीन ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2008 में भाजपा ने चुनाव जीता था। मुंडका सीट पर इस बार के चुनाव में 60.30 प्रतिशत वोट पड़े जबकि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 59.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    मुंडका में कब कौन जीता?

    • 2008 मनोज कुमार शौकीन- भाजपा
    • 2013 रामबीर शौकीन- निर्दलीय
    • 2015 सुखबीर सिंह दलाल- आप
    • 2020 धरमपाल लाकड़ा- आप

    2025 में मैदान में प्रमुख प्रत्याशी

    • आप- जसबीर कराला
    • भाजपा- गजेंद्र दराल
    • कांग्रेस- धरमपाल लाकड़ा

    हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।