Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi CM को लेकर अटकलें तेज, अब BJP ऑफिस पहुंचा 'मफलर मैन'; हैरान कर देगी ये बात

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:31 PM (IST)

    Delhi New CM दिल्ली को 11 दिन बाद आज नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक जारी है जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच दिल्ली बीजेपी कार्यालय के बाहर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वेशभूषा में एक बीजेपी समर्थक ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। पढ़ें उसने क्या कुछ कहा।

    Hero Image
    Delhi New CM: दिल्ली बीजेपी कार्यालय के बाहर पहुंचा 'मफलर मैन'। फोटो ANI

    एएनआई नई दिल्ली।Delhi New CM: दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक जारी है। जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

    इन सबके बीच दिल्ली बीजेपी कार्यालय (Delhi BJP Office) के बाहर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वेशभूषा में एक बीजेपी समर्थक कहता है कि मैंने अपने कार्यकाल में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं - जैसे शराब घोटाला, डीटीसी घोटाला, यमुना घोटाला, शीश महल घोटाला। मोदी जी यमुना नदी को साफ कर रहे हैं, लेकिन मैंने बेहतर काम किया होता। अब, मैं इसे लंदन जैसा बनाने के लिए पंजाब जा रहा हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

    अब हम आपको वो बताएंगे जैसा उस केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की वेशभूषा धारण किए शख्स ने कहा- चार बार मुख्यमंत्री बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। मुख्यमंत्री बनूंगा और विश्व में मेरा डंका बजेगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाऊंगा मगर काम नहीं करूंगा। सिर्फ मुख्यमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाऊंगा। 10 साल में हमने बहुत विकास किया है। जल घोटाला, शीशमहल घोटाला, DTC घोटाला, यमुना घोटाला और शराब घोटाला। हमारे इतना कोई काम कर नहीं सकता है। मुझे मुख्यमंत्री बनना है। मैं बहुत परेशान हूं चार बार मुख्यमंत्री बनने के लिए। देखिए मोदी जी यमुना साफ कर रहे हैं, मैं करता तो अच्छे से करता। अब मैं पंजाब जाऊंगा और पंजाब का बेटा बनूंगा उसे लंदन-पेरिस बनाऊंगा।

    बाद में केजरीवाल की वेशभूषा धारण किए भाजपा समर्थक कहता है कि ने कहा कि केजरीवाल पंजाब जा रहे हैं। वो AAP संयोजक पर तंज कसते हुए कहता है कि नया पेन खरीदे हैं, इस बार पूरा विकास होगा। अंत में उसने कहा कि उनका उतना काम नहीं करेगा। उनका मुख्यमंत्री दूध बांटता है। मैं दारू बांटता हूं। मुझमें और उनमें जमीन-आसमान का फर्क है।

    यह भी पढ़ें: Delhi New CM: क्या Rekha Gupta के नाम पर मुहर? रेस में सबसे आगे...पढ़िए इनका पूरा राजनीतिक सफर