विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति बोला- मेरी संतान नहीं, पत्नी ने 7 माह की बच्ची पटक-पटक कर मार डाला

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 01:31 PM (IST)

लक्ष्मण ने पत्नी से कहा कि लक्ष्मी उसकी बेटी नहीं है। आहत सुनीता बच्ची को उल्टा लटकाए हुए घर से ...और पढ़ें

पति बोला- मेरी संतान नहीं, पत्नी ने 7 माह की बच्ची पटक-पटक कर मार डाला
पति बोला- मेरी संतान नहीं, पत्नी ने 7 माह की बच्ची पटक-पटक कर मार डाला

नई दिल्ली [जेएनएन]। बेगमपुर इलाके में महिला ने अपनी सात माह की बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। महिला का पति उसके चरित्र पर शक करता था। बच्ची को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना शनिवार की है। पुलिस के अनुसार, बेगमपुर के रजनी विहार निवासी सुनीता (29) की पांच साल पूर्व लक्ष्मण से शादी हुई थी। दोनों को कोई संतान नहीं थी। जिससे दोनों परेशान रहते थे। आपस में झगड़े भी होते थे। लंबे इंतजार के बाद सात माह पूर्व सुनीता ने बेटी को जन्म दिया था। उसने बच्ची का नाम लक्ष्मी रखा था।
लक्ष्मण बच्ची के जन्म के बाद सुनीता के चरित्र पर शक करने लगा। उसे लगता था कि लक्ष्मी उसकी संतान नहीं है।

यह भी पढ़ें: मेहर की रकम को लेकर हंगामा, दूल्हे को बनाया बंधक मौका देख भागे बाराती

इस बात को लेकर सुनीता और लक्ष्मण के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। शनिवार सुबह लक्ष्मण काम जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसी समय बच्ची को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। लक्ष्मण ने पत्नी से कहा कि लक्ष्मी उसकी बेटी नहीं है। यह कहते हुए वह घर से निकल गया। आहत सुनीता भी बच्ची को उल्टा लटकाए हुए घर से बाहर निकली और गली में उसका सिर जमीन पर पटक दिया।

जब तक आसपास के लोग उसे पकड़ते उसने दोबारा बच्ची को सिर के बल पटक दिया। लोगों ने बच्ची को उसके हाथ छीन लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह भाग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मासूम को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्लः पत्नी के सामने करता था 18 साल की सौतेली बेटी से रेप

घटना के बाद झाड़ियों में छिप गई थी महिला

वारदात के बाद आरोपी महिला बेगमपुर इलाके में जंगल की झाड़ियों में छिप गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो लोगों ने बताया कि वह जंगल की तरफ गई है। पुलिस ने उसे जंगल से दबोच लिया। सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह पति के रोज-रोज के लांछन से परेशान हो गई थी। इसलिए गुस्से में बच्ची को मार डाला। पूछताछ में उसके पति ने पुलिस को बताया कि सुनीता छोटी-छोटी बातों को लेकर उससे झगड़ा करती थी।