यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DDA दे रहा 8 लाख रुपये में फ्लैट, कुछ ही घंटों में धड़ाधड़ हुई 700 से ज्यादा बुकिंग; ये है आवदेन की अंतिम तारीख
DDA Housing Scheme दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई आवासीय योजनाओं को पहले ही दिन शानदार रिस्पॉन्स मिला है। श्रमिक ...और पढ़ें

HighLights
- डीडीए की नई आवासीय योजनाओं को पहले दिन ही मिली बंपर सफलता।
- सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम जैसे स्थानों पर फ्लैट में मिल रही छूट।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार से ही शुरू की गई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई आवासीय योजनाओं को पहले ही दिन अच्छा रिस्पांस मिला है। श्रमिक आवास योजना के तहत पहले दिन कुछ ही घंटों में 23 फ्लैट बिक गए।
मालूम हो कि पीएम-विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों सहित दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (डीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के तहत पंजीकृत भवन और निर्माण श्रमिक योजना के तहत पात्र हैं। नरेला में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक सबका घर आवास योजना के तहत भी महज कुछ ही घंटों में 715 फ्लैट बिक गए। इस योजना में सिरसपुर, नरेला और लोकनायकपुरम जैसे स्थानों पर विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट 25 प्रतिशत छूट के साथ पेश किए गए हैं।
ऑटो-रिक्शा चालक (परमिट धारक), कैब चालक, महिलाएं, एससी/एसटी, युद्ध विधवाएं, दिव्यांग व्यक्ति, पूर्व सैनिक और वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता और पीएम-एसवीनिधि योजना के लाभार्थी इस योजना के तहत पात्र हैं।
रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो रेल मेट्रो कारिडोर के उद्घाटन ने हाल ही में नरेला में फ्लैटों की बिक्री पर बड़ा प्रभाव डाला, जहां विभिन्न श्रेणियों के तहत 656 फ्लैट बेचे गए।
डीडीए अध्यक्ष एवं उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में डीडीए कई उपाय कर रहा है। सभी के लिए आवास सुनिश्चित करना और नरेला के समग्र विकास को सुनिश्चित करना, जिसमें इसे शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करना भी शामिल है।
DDA श्रमिक आवास योजना 2025
यह योजना मुख्य रूप से भवन और निर्माण श्रमिक के लिए है। इसके लिए जरूरी है कि श्रमिकों का पंजीकरण दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (डीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के साथ होना चाहिए। इस योजना में नरेला में 700 ईडब्ल्यूएस फ्लैट तैयार किए गए हैं।
यह स्कीम पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर है। इसमें 25 प्रतिशत छूट के साथ फ्लैट दिए जाएंगे। इनकी शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये है। 50 हजार रुपये से बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी और 31 मार्च को खत्म होगी।
डीडीए सबका घर आवास योजना 2025
इस योजना में कुछ खास कैटेगरी के लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। इनमें आटो रिक्शा ड्राइवर और कैब ड्राइवर (दिल्ली में पंजीकृत), पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर या हाकर के रूप में पंजीकृत, शहीदों की पत्नी, दिव्यांग, एससी/एसटी आदि शामिल हैं।
इस योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैट लोकनायक पुरम, सिरसपुर और नरेला में हैं। वहीं एमआइजी व एचआइजी फ्लैट लोकनायक पुरम तथा नरेला में हैं। इसमें भी 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इनकी भी शुरुआती कीमत 8.65 लाख रुपये है। पंजीकरण 15 जनवरी से शुरू होंगे।
