Delhi CM House: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर कितने करोड़ रुपये हुए खर्च? RTI में हुआ खुलासा
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर वर्ष 2015 से 2022 के बीच सिविल कार्य पर 29.56 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इससे पता चलता है कि अपने आप को आम आदमी कहने वाले जनता के पैसे अपनी सुविधा पर खर्च कर रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर वर्ष 2015 से 2022 के बीच सिविल कार्य पर 29.56 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इससे पता चलता है कि अपने आप को आम आदमी कहने वाले जनता के पैसे अपनी सुविधा पर खर्च कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरटीआई के जवाब में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपये कर्च किए जाने की बात स्वीकार की है। आरटीआई के तहत वर्ष 2015 से 2022 के बीच मुख्यमंत्री आवास पर सिविल, प्लंबिंग, बिजली, सीवेज और कारपेंटर से संबंधित खर्च और ठेकेदारों को भुगतान की जानकारी मांगी गई थी।
चार ठेकेदारों को किया गया भुगतान
सिर्फ सिविल कार्य पर 29 करोड़ 56 लाख 35 हजार 74 रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। चार ठेकेदारों को भुगतान किया गया था। अन्य कार्यों पर हुए खर्च की जानकारी नहीं दी गई।
सरकारी आवास का नवीनीकरण
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला, गाड़ी व सुरक्षा नहीं लेने का वादा करते थे। अब वह करोड़ों रुपये खर्च कर अपने सरकारी आवास का नवीनीकरण कराते हैं। इस संबंध में दिल्ली सरकार से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सका।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।