Move to Jagran APP

Indian Railways: देरी से चल रही नेताजी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें, देखें List

Indian Railways लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली आने वाली 25 से अधिक ट्रेनें लेट हैं। सबसे अधिक हावड़ा से कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस मंगलवार को 12 घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्री परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि रात के समय कई स्थानों पर कोहरे की समस्या है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Published: Tue, 20 Feb 2024 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2024 09:47 AM (IST)
Indian Railways: देरी से चल रही नेताजी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें, देखें List

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोहरे की समस्या अब नहीं के बराबर है, लेकिन यात्रियों की समस्या बरकरार है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली आने वाली 25 से अधिक ट्रेनें लेट हैं। सबसे अधिक हावड़ा से कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस मंगलवार को 12 घंटे की देरी से चल रही है।

loksabha election banner

इससे यात्री परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि रात के समय कई स्थानों पर कोहरे की समस्या है। साथ ही अलग-अलग रेलखंड पर संरक्षा कार्य किया जा रहा है जिससे यह समस्या हो रही है। अगले कुछ दिनों में समस्या दूर होने की उम्मीद है।

              ट्रेन                                                                       देरी

  • हावड़ा-कालका नेताजी एकसप्रेस                                   12 घंटे
  • अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस                                   पौने छह घंटे
  • प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस                      सवा पांच घंटे
  • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस                      पांच घंटे
  • मालदा टाउन-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस                            साढ़े चार घंटे
  • विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस                           सवा चार घंटे
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट     सवा चार घंटे
  • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस                सवा चार घंटे
  • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस                       चार घंटे
  • चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस                            पौने चार घंटे
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस                   साढ़े तीन घंटे

Also Read-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.