Move to Jagran APP

Delhi IMD Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, आज भी बरसेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज मंगलवार की सुबह बारिश के साथ हुई है। साथ ही न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा। मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 मिमी दर्ज की गई।

By sanjeev Gupta Edited By: Abhishek Tiwari Published: Tue, 20 Feb 2024 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2024 09:33 AM (IST)
Delhi IMD Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, आज भी बरसेंगे बादल
Delhi IMD Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather Today : सोमवार आधी रात के बाद हुई हल्की वर्षा के बावजूद मंगलवार की सुबह भी दिल्ली में ठंड एवं कोहरे से राहत रही।

loksabha election banner

न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा। मौसम विभाग ने दिन में भी बादल छाए रहने व एक दो जगह हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को यह 14.1 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का एक हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 मिमी दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कही हल्की बरसात भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली का AQI 214 दर्ज

उधर तेज हवाओं के असर से मंगलवार को भी दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में बनी रही। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 214 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

Also Read-

गुरुग्राम : पारे में आया उछाल, मौसम हुआ गरम

फरवरी महीना आधा बीतने के बाद तेजी से पारे में उछाल दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप होने के साथ ही हवा भी चल रही है। सोमवार को आंशिक बादल छाए, लेकिन दिन में अच्छी धूप भी खिली। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 21 और 22 फरवरी को क्षेत्र में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.