'जब हम POK वापस ले सकते थे, तब मोदी जी...', संघर्ष विराम पर AAP सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल
आप सांसद संजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सर्वदलीय बैठक में यह जानकारी देने की मांग ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सीजफायर को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आखिर किन मुद्दों पर सीजफायर पर सहमति बनी, इसकी जानकारी पीएम मोदी को देनी चाहिए। वह सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र में इसकी जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि आखिर केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में आकर क्यों सीजफायर किया? अमेरिका कहता है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे? जिन्होंने हमारी बहनों की सिंदूर को खत्म कर दिया, उसके साथ हम व्यापार कैसे कर सकते हैं? संजय सिंह ने सवाल उठाए कि जब हम POK को वापस ले सकते थे, तब अमेरिका ने सीजफायर क्यों डिक्लियर किया?
पाकिस्तान को सबक सिखाना था देश का मूड: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि इस बार देश का मूड था कि हमें पाकिस्तान को सबक सिखाना है। हमारी सेना बहादुरी का प्रदर्शन कर रही थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। यही मौका था जब हम पीओके को भी वापस ले सकते थे, तभी किन मजबूरी में पीएम मोदी ने सीजफायर पर सहमति दी?
क्या मोदी पाकिस्तान को एक महान देश मानते हैं: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि भारत का 78 सालों से स्टैंड रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई तीसरा देश मध्यस्थता नहीं करेगा। तब अमेरिका मध्यस्थता करने के लिए बीच में कहां से आ गया? ट्रंप पाकिस्तान को महान देश कहता है और कहता है कि न्यूट्रल जगह पर कश्मीर पर भी बात होगी। अमेरिका कौन होता है ये हमें बताने वाला और क्या मोदी पाकिस्तान को एक महान देश मानते हैं?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।