25 देशों की मॉडल ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, दुनियाभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज
दुनिया भर में महिलाओं और छोटी बच्चियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कई तरह के अभियान चलाए जा रहें हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर दुनियाभर में महिलाओं के अत्याचारों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दुनिया भर में महिलाओं और छोटी बच्चियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कई तरह के अभियान चलाए जा रहें हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर दुनियाभर में महिलाओं के अत्याचारों को लेकर प्रदर्शन किया गया। 25 देशों की सुपर मॉडल्स ने सेव द गर्ल चाइल्ड के उद्देश्य को लेकर जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट किया।
यह भी पढ़ें - महिला सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विपिन सिंह परमार
मॉडल्स ने स्टॉप क्राइम अगेंस्ट वूमेन का संदेश दिया
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को देखते हुए इन मॉडल्स ने महिलाओं के हक और अधिकारों को लेकर आवाज उठाई है। राजधानी के जंतर-मंतर पहुंचीं मॉडल्स के हाथों में कई पोस्टर-बैनर थे, जिसमें महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे शारीरिक और मानसिक अत्याचरों का जिक्र किया गया। किसी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया तो किसी ने स्टॉप क्राइम अगेस्ट वूमेन का। वहीं कुछ पोस्टर्स में लिखा है 'रियल मैन डोंट हिट वुमन।
यह भी पढ़ें - क्रिकेट में हरियाणा की बेटियों की धमक, सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में फरीदाबाद की वंदना सैन का चयन
दुनियाभर में 3 में से 1 महिला शारीरिक शोषण का शिकार
दरअसल महिलाओं के विरुद्ध होती आ रही हिंसा कई तरह की होती है। वहीं महिलाएं इस हिंसा का शिकार किसी भी जगह जैसे घर, सार्वजनिक स्थान या दफ्तर में हो सकती हैं। देश में कई ऐसे एनजीओ है जो महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ काम कर रहे हैं। महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए काम करना, उनके उद्देश्यों में शामिल होते हैं। जो महिलाएं घरेलू हिंसा और दुष्कर्म का सामना कर रही महिलाओं को न्याय दिलाना एनजीओ के जिम्मेदारियों में शामिल है। डब्ल्यूएचओ की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में तीन में से एक महिला शारीरिक शोषण की शिकार हुईं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।