विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदमाशों ने बहन के सामने भाई को चाकू से गोदा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sun, 12 Jul 2020 10:49 PM (IST)

रोहित द्वारा क्षेत्र में चल रहे सट्टे के काले कारोबार का समय-समय पर विरोध करता था जिसके कारण मर्डर किया ...और पढ़ें

बदमाशों ने बहन के सामने भाई को चाकू से गोदा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
बदमाशों ने बहन के सामने भाई को चाकू से गोदा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली [गौतम मिश्रा]। रणहौला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक को बदमाशों ने पहले घर से बाहर बुलाया और फिर उनकी बहन के सामने ही युवक को चाकू से गोद डाला। बहन व अन्य स्वजन लहुलूहान युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम शुभम था। विवाद की वजह रोहित द्वारा क्षेत्र में चल रहे सट्टे के काले कारोबार का समय-समय पर विरोध करना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों साहिल व सैफ अली को गिरफ्तार किया है। मामले की तहकीकात जारी है।

शुभम सट्टे का करता था विरोध

जानकारी के अनुसार शुभम अपने परिवार के साथ पूनम विहार विकास नगर में रहते थे। इनके घर के पास आरोपित सैफ अली रहता है। इलाके में चल रहे सट्टे के काले कारोबार का शुभम अक्सर विरोध करते थे जिस बात को लेकर सैफ से इनकी कई बार कहासुनी भी हो जाती थी। रोहित के स्वजनों का कहना है कि सैफ का परिवार अक्सर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करता था, जिसका शुभम जमकर विरोध करता था। शनिवार को शुभम अपने घर में था। तभी एक युवक आया और उसने कहा कि सैफ बुला रहा है।

घर से बाहर आते ही चाकू से किया हमला

शुभम जैसे ही बाहर निकला उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया गया। बाहर शोरशराबा सुनकर शुभम की मां और बहन निकलीं। शुभम की बहन ने अपने भाई को बदमाशों से बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बदमाश चाकू से वार करते रहे। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए तो स्थानीय लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।