विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की दी झूठी शिकायत', नाबालिग पहलवान के पिता का दावा- बदला लेने के लिए ऐसा किया

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 08 Jun 2023 09:32 PM (IST)

Wrestlers Protest नाबालिग महिला पहलवान के पिता ने दावा किया कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी ...और पढ़ें

बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की दर्ज कराई झूठी शिकायत
बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की दर्ज कराई झूठी शिकायत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महिला पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के मामले में गुरुवार यानी 8 जून को नया मोड़ सामने आ गया है। नाबालिग महिला पहलवान के पिता ने दावा किया कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। नाबालिग के पिता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष से बदला लेने के लिए किया था।

मेरा कर्तव्य है, गलती सुधारू- नाबालिग के पिता

नाबालिग के पिता से जब पूछा गया कि अब वह अपनी कहानी क्यों बदल रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ''बेहतर है कि अदालत के बजाय अब सच्चाई सामने आ जाए।'' पहलवान के पिता ने आगे एजेंसी को बताया कि अब बातचीत शुरू हो गई है, सरकार ने पिछले साल मेरी बेटी की हार (एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप ट्रायल में) की निष्पक्ष जांच का वादा किया है, इसलिए यह मेरा भी कर्तव्य है कि मैं अपनी गलती सुधारूं। 

पिता ने बताई कड़वाहट की वजह

उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और उनकी बेटी के बीच टकराहट पर विस्तृत स्पष्टीकरण भी दिया। दोनों के बीच कड़वाहट लखनऊ में 2022 अंडर 17 एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में हुई, जब नाबालिग फाइनल हार गई और भारतीय टीम में चयन से चूक गई। उन्होंने रेफरी के फैसले के लिए बृजभूषण शरण सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मैं गुस्से से भर गया था और फाइनल में रेफरी के फैसले के कारण मेरे बच्चे की एक साल की मेहनत बेकार चली गई थी और मैंने बदला लेने का फैसला किया।

अनुराग ठाकुर से मिले थे प्रदर्शनकारी पहलवान

खास बात है कि पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट 5 जून रेलवे में ओएसडी की नौकरी लौट आए। इसके बाद बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पहलवानों ने 15 जून तक आंदोलन स्थगित कर दिया था।